विप्र सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर व्यास का किया स्वागत
बीकानेर - 4-अगस्त - विप्र सेना जोन 1 के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश दादिया ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं विप्र नेता राजकुमार व्यास को प्रदेश उपाध्यक्ष पर मनोनीत किया है।
साथ ही उन्हें बीकानेर जिले का प्रभारी का दायित्व दिया गया है।
संगठन में एक साथ दो दायित्व मिलने पर गुरुवार, शुक्रवार को विप्र समाज की तरफ से व्यास का माला पहनाकर सम्मान किया गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...