भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की
आज दिनांक 29 अगस्त 2023 को भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर ने शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता तुलसी कुटीर, तुलसी सर्किल, बीकानेर मे आयोजित की ।
प्रतियोगिता का प्रारंभ भारत माता एवं प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद के समक्ष द्वीप प्रजवलित कर एवं वंदेमातरम गान के साथ किया गया ।
प्रतियोगिता मे 7 विद्यालयों के 65 बच्चों ने भाग लिया ।
ये विजेता रहे
प्रथम -सेठ तोला राम बाफना उच्च माध्यमिक वि
द्वितीय - महारानी किशोरी देवी बालिका उच्च माध्यमिक वि
तृतीय - आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक वि, घड़सीसर
लक्ष्मी नारायण सोनी, अशोक शर्मा एवं हेमेन्द्र शर्मा वरिष्ठ संगीतज्ञों ने निर्णायकों की भूमिका निभाई ।
विजेता टीम प्रांतीय स्तर पर भाग लेने के लिये 8 अकटुबर 2023 को लाडनूँ जायेगी ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मन मोहन कल्याणी , अध्यक्ष, बीकानेर व्यापार मंडल थे । मुख्य अतिथि का स्वागत भारत विकास परिषद नगर इकाई के अध्यक्ष हरी किशन मोदी ने किया ।
सचिव प्रदीप सिंह चौहान जी ने भारत विकास परिषद का परिचय दिया ।
विजेता टीम को मेडल, प्रमाणपत्र एवं भारत को जानो पुस्तक पुरस्कार के रुप मे दी गई ।
निर्णायक मंडल को परिषद की ओर से स्मृति चिन्ह भेट किये गये ।
कार्यक्रम का संचालन प्रकल्प प्रभारी मनीष खत्री एवं उमेश मेहंदीरत्ता द्वारा किया गया ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...