जिला कलक्टर अध्यक्ष, नरसिंह किराडू उपाध्यक्ष, रामनाथ आचार्य कोषाध्यक्ष नियुक्त
जिला क्रीड़ा परिषद का पुनर्गठन, जिला कलेक्टर होंगे पदेन अध्यक्ष
किराडू उपाध्यक्ष, आचार्य कोषाध्यक्ष मनोनीत
बीकानेर, 2 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालना में जिला क्रीड़ा परिषद का पुनर्गठन किया है।
आदेश अनुसार जिला कलेक्टर इसके पदेन अध्यक्ष होंगे।
नरसिंह किराडू को उपाध्यक्ष तथा रामनाथ आचार्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जिला प्रमुख को पदेन सदस्य, खाजूवाला विधायक गोविंद राम मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल माहिया, बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा और पूगल प्रधान गौरव चौहान को सदस्य नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार जिला पुलिस अधीक्षक, नगर निगम महापौर तथा जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक इसके पदेन सदस्य होंगे। खेलों में सक्रिय भाग लेने वाले 10 प्रतिनिधियों सहित इसमें विभिन्न सदस्य शामिल किए गए हैं। जिला खेल अधिकारी इसके सदस्य सचिव होंगे यह समिति जिले में खेल गतिविधियों का सुचारू और प्रभावी संचालन करेगी।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...