भक्तिरंग में रंगा सिंधी समाज
चालिया महोत्सव
ज्योतिनवारो झूले मुहिंजो पल्लेदारों झूले
भक्तिरंग में रंगा सिंधी समाज
चालिया महोत्सव
ज्योतिनवारो झूले मुहिंजो पल्लेदारों झूले
*लाल सांई झूले मुहिंजो असुचंडवारों झूले*
बीकानेर दिनांक 07.08.2023 सोमवार
बीकानेर में सिंधी समाज बीती 16 जुलाई से चालीहा उत्सव मना रहा है
40 दिवसीय महोत्सव के तहत समाज के रथ खाना सुदर्शना नगर धोबी तलाई मुक्ता प्रसाद कॉलोनी फड बाजार आदि मंदिरों में अपने इष्ट देव भगवान झूलेलाल जी का सुबह-शाम भजन कीर्तन और पूजन किया जा रहा है।
खास बात यह है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु 40 दिवसीय महोत्सव के दौरान ना केवल उपवास रखते हैं वरन कठिन तप भी किया जाता है।
इसके तहत श्रद्धालु नंगे पांव रहते हैं जमीन पर सोते हैं एक वक्त ही सात्विक भोजन करते हैं।
बाकी दिन भर भजन कीर्तन में ही समय व्यतीत होता है। अलावा इसके सामर्थ्य वान लोग इन 40 दिनों के बीच
गुप्त दान पुण्य भी कर रहे हैं।
*संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल* के संयुक्त तत्वावधान में *चालिया महोत्सव* के तेईसवें दिन भजन संध्या का नेतृत्व धोबी तलाई मातृ शक्ति सत्संग मंडली की अध्यक्ष दादी रुक्मणी, दादी कलावती, गोपी वलीरमानी, मनीष भगत, कांता हेमनानी, देवी नवानी, रेखा हेमनानी, वर्षा लखानी व कमला सदारंगानी के सानिध्य में किया गया।
झूलेलाल जी का माल्यार्पण विद्या गुवालानी, मीना खत्री, भावना खत्री, शालू खत्री, लक्ष्मी किशनानी, लाजवंती ढोलवानी, चन्द्रावती हरवानी, कविता सदारंगानी, पूनम टिकयानी ने किया।
दीप प्रज्ज्वलित दिव्या वलीरमाणी, मुस्कान किशनानी, निकिता नवानी, रूखमणी नवानी, मधु सादवानी, दीपा खत्री व हनुमान गढ से आये मनीष सेवानी ने किया।
नन्हें बालक खुशी व पूर्वी ने मंजीरा यंत्र बजा कर सहयोग दिया। किशन सदारंगानी व पवन खत्री ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार सिंध के शासक मिरखशाह के अत्याचारों से मुक्ति के लिए 40 दिन तक तप उपवास किया था।
तब झूलेलाल जी सिंधु नदी में पलो मछली पर सवार हो प्रकट हुए और उनको कहा कि आज से 40 दिन बाद जन्म लेकर मिरखशाह के अत्याचारों से मुक्ति दिलायेंगे।
यही वजह है कि सिंधी समाज 40 दिन तक झूलेलाल के अवतरण की प्रतिक्षा के दौरान की गई तपस्या के प्रतीक स्वरूप *चालिया महोत्सव* मनाते हैं।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...