डॉ अबरार के सीएमएचओ पद पर 1 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
डॉ अबरार के सीएमएचओ पद पर 1 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 4 अगस्त। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पद पर डॉ मोहम्मद अबरार पंवार के 1 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर स्वास्थ्य भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ अबरार सहित संयुक्त निदेशक डॉ देवेंद्र चौधरी, उपनिदेशक डॉ राहुल हर्ष, डिप्टी सीएमएचओ डॉ लोकेश गुप्ता, लेखा अधिकारी अभिषेक गोयल, डीपीएम सुशील कुमार, सहायक लेखा अधिकारी इकरार हुसैन, जिला समन्वयक मालकोश आचार्य, गणेश रंगा सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने मिलकर पौधरोपण किया।
उल्लेखनीय है कि डॉ अबरार के 1 वर्ष के कार्यकाल में जिला मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, जांच योजना, चिरंजीवी योजना, शुद्ध के लिए युद्ध, सिलिकोसिस इत्यादि फ्लैगशिप कार्यक्रमों में पहले, दूसरे अथवा प्रथम पांच पायदान पर बना रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी डॉ अबरार का अभिनंदन किया गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...