नन्हें बालक कार्तिक व वरूण ने सिंधी वाद्य यंत्र झांझ बजा कर वाहवाही लूट ली
चालिहा महोत्सव में सिंधी गीतों से बांधा समां
बीकानेर
दिनांक 27.07.2023 बृहस्पतिवार
संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल मातृ शक्ति सत्संग मंडली द्वारा धोबी तलाई गली नम्बर 11 में *चालिहा महोत्सव* के तहत आज सिंधी भजन गीत संध्या का आयोजन किया गया।
पीहू वासवानी, कमला सदारंगानी, दादी रूखमणी व मनीष भगत के नेतृत्व में हुए आयोजन में परंपरागत भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
गीत संध्या में शालू खत्री, दादी कलावती, मधु सादवानी, देवी नवानी, रूखमणी नवानी, ममता ग्वालानी, सिमरन हरवानी, लता आस्वानी ने एकल और युगल भजनों से समां बांध दिया।
पूनम गुवालानी, आरती गुवालानी, विद्या गुवालानी, दिव्या वलीरमानी, कविता सदारंगानी, जया गुवालानी, लाजवंती ढोलवानी, जमना वलीरमानी, वर्षा लखानी व लता सदारंगानी ने अपने अपने एकल सिंधी गीत गायन से सिंधु माता की यादें ताजा कराई। साथ ही समूह गान भी पेश किए।
वहीं नन्हें बालक कार्तिक व वरूण ने सिंधी वाद्य यंत्र झांझ /मंजीरा बजा कर वाहवाही लूट ली।
भारतीय सिन्धु सभा के अध्यक्ष किशन सदारंगानी व धोबी तलाई अध्यक्ष पवन खत्री ने सिंधु संस्कृति की महानता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि *चालिया महोत्सव* के तहत शुक्रवार को दीपोत्सव का कार्यकम रखा गया है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...