जैन पीजी में मनाया कारगिल विजय दिवस
जैन पीजी में मनाया कारगिल विजय दिवस
आज दिनांक 26 जुलाई 2023 को श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के रूप में बनाया गया।
कार्यक्रम के संयोजक ले. विनोद बालानी ने कहा कि हीरों वही है जो अपने देश के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दें, आज हम जीवन में सुरक्षित है तो इन सैनिकों के कारण और हम सभी को संघर्ष करके अनुशासन में रहना सीखना चाहिए, आज हम जिस प्रकार शांति पूर्वक जीवन यापन कर रहे है वह उन्ही कारगिल शहीदों की कुर्बानी के कारण ही हैं।
महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझडिया ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस उम्र में खेलकूद करके अपना जीवन व्यर्थ गवाते है उस उम्र में कुछ नौजवानों ने अपने प्राण देकर दुश्मनों से देश को सुरक्षित किया।
कार्यक्रम में एन.सी.सी. केडेट प्रमोद बिश्नोई, आलम हुसैन, अदनान अली, सुरेन्द्र सियाग तथा दुर्गेश सिंह ने अपने विचारों के माध्यम से शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी श्रृंखला में प्राचार्य महोदय डॉ. राजेन्द्र चौधरी ने विधार्थियों को अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय में आयोजित होने वाली आगामी गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की एन.सी.सी., एन.एस.एस, स्काउट के छात्र-छात्राऐं व समस्त संकाय सदस्य ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सतपाल मेहरा ने किया।
डॉ. राजेश कस्वां ने शहीदों को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. रफी अहमद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...