चालिहा महोत्सव में सिंधी भजनों की गूंज, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
चालिहा महोत्सव में सिंधी भजनों की गूंज, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
दिनांक 25.07.2023 मंगलवार
संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल मातृ शक्ति सत्संग मंडली द्वारा धोबी तलाई गली नम्बर 11 में आज मंगलवार को *चालिया महोत्सव* के तहत आज भजन संध्या का आयोजन वर्षा लखानी, मधु सादवानी के नेतृत्व में किया गया।
भजन संध्या में शालू खत्री, दादी कलावती, दादी रूक्मणी गोपी वलीरमानी, देवी नवानी, रूखमणी नवानी, रेखा हेमनानी, मनीष भगत, निर्मला हरवानी, निम्मा वासवानी, पीहू वासवानी, लता आस्वानी, पूनम गुवालानी, जया गुवालानी, विद्या गुवालानी, कमला सदारंगानी, दुर्गा धिरानी, ममता ग्वालानी, पूजा धिरानी, लाजवंती ढोलवानी ने भजन गायन में साथ दिया। नन्हीं बालिका हेजल व कार्तिक ने वाद्य यंत्र बजा कर सहयोग किया।
भारतीय सिन्धु सभा की मंत्री कांता हेमनानी व कविता सदारंगानी ने सिंधु संस्कृति में व्रत त्योहार का महत्व बताया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...