Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

विवि शिक्षकों व कार्मिकों ने निकाली ओपीएस रैली, सामूहिक अवकाश पर रहे










Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information 

 🚩🚩🚩🚩🚩

औरों से हटकर सबसे मिलकर 
© खबरों में बीकानेर 

 https://bahubhashi.blogspot.com https://bikanerdailynews.com ®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999





🌞:


खबरों में बीकानेर


विवि शिक्षकों व कार्मिकों ने निकाली ओपीएस रैली, 
सामूहिक अवकाश पर रहे


राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान विश्वविद्यालय कार्मिकों के लिए भी लागू की जाए पुरानी पेंशन 

बीकानेर 
ओल्ड पेंशन संयुक्त संघर्ष समिति, राजस्थान के तत्वावधान आज दिनांक 07 जुलाई, 2023 को राज्य के समस्त विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान विश्वविद्यालय कार्मिकों के लिए भी बिना अंशदान जमा कर पुरानी पेंशन लागू करने के लिए महारैली आयोजित हुई। इसी क्रम में राज्य के समस्त विश्वविद्यालय के मुख्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

 स्थानीय महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सांकेतिक रूप से एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार किया तथा राज्य सेवा के समान की बिना अंशदान जमा किये पुरानी पेंशन योजना का लाभ विश्वविद्यालय कार्मिकों को देने की मांग की। 


महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष डाॅ. आनन्दीलाल गढ़वाल के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल जयपुर में धरना/प्रदर्शन में सम्मिलित हुआ। राजस्थान विश्वविद्यालय अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष डाॅ. गिरिराज हर्ष के नेतृत्व में विश्वविद्यालय केे समस्त शिक्षक व समस्त कार्मिक सम्मिलित हुए।   
      
   



Post a Comment

0 Comments