मुरलीधर व्यास कॉलोनी में (कराटे) बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का हुआ आयोजन
वि.ए. मार्शल आर्ट एकेडमी में बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का हुआ आयोजन
मुरलीधर व्यास कालोनी, बीकानेर स्थ्ति वि.ए. मार्शल आर्ट एकेडमी में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट राष्ट्रीय स्तरीय कराटे निर्णायक एवं रेफरी सेंसई विवेक अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
जिसमें कई प्रतिभागियों ने भाग लिया जिन्हें बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट के प्रमाण पत्र एवं बेल्ट प्रदान किये गये। बेल्ट टेस्ट बीकानेर कराटे हैड सेंसई रियाजुदीन अंसारी द्वारा लिया गया।
इस मौके पर शोर्य बोहरा, शिवांग सारस्वत, अर्थ पुरोहित एवं जयेश सारस्वत को ग्रीन बेल्ट व तेजस पंवार, नव्या तंवर, निधी तंवर, व्रतिका स्वामी, माधव व्यास एवं मान्यता व्यास को येलो बेल्ट से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डा. गौरव जैन, डा. रित्विक अग्रवाल एवं
डा. शीतल अथिति के रुप में मौजूद रहे।
पवन सारस्वत ने कार्यक्रम में मौजुद अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में मोहित, आरव, ललित, ईरफान, दिव्यांशु आदि ने सहयोग किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...