प्रसाद वितरण के साथ श्रीमद् भागवत गीता कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति
प्रसाद वितरण के साथ श्रीमद् भागवत गीता कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति
बीकानेर।
जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस हवन- प्रसाद वितरण के साथ पूर्णाहुति हुई।
कथावाचक आचार्य राजेंद्र जोशी ने आशीर्वाद वचन कहे।
भारत विकास परिषद के रितु मित्तल प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती शशि चुग डॉ रेणु अग्रवाल डॉ इंशिता मित्तल व अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे!
कथा का आयोजन करने प्रमुख संस्था मानव चेतना जागृति प्रन्यास ,मीरा शाखा भारत विकास परिषद तथा जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित मनमोहन व्यास, अमित व्यास ,लीलाधर खत्री, ओम कपूर ,विजय कपूर, जुगल श्रीमाली ,अरविन्द शर्मा आदि भक्तगण रहे ।
इस अवसर पर लालेश्वर मंदिर के महंत विमर्शानंद गिरि जी ने अपने आशीर्वचनो के द्वारा सबको स्पंदित किया।
व्यास कॉलोनी शिव मंदिर की ओर से नलिन सारवाल ने आभार व्यक्त किया।
। संयोजक को भी सम्मानित किया गया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...