भाजपा : पूर्व केंद्रीय मंत्री व संभाग प्रभारी सी.आर. चौधरी अभियान की बैठक में लेंगे भाग
भारतीय जनता पार्टी का "नही सहेगा राजस्थान" अभियान को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी सी.आर. चौधरी रविवार को बीकानेर भाजपा संभाग मुख्यालय में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों व प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 1 अगस्त जयपुर में होने वाले महाआंदोलन को लेकर बैठक लेंगे।
शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया 1 अगस्त को होने वाले महाआंदोलन में किस तरह बीकानेर शहर और देहात की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो सके उसको लेकर सी.आर. चौधरी का मार्गदर्शन मिलेगा।
आगामी विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नमो वॉलंटियर (अल्पकालीन विस्तारक) अभियान के तहत विधानसभा वार भाजपा बीकानेर देहात की आज बीकानेर संभाग कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन हुआ।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष जालम सिह भाटी के निर्देशानुसार पाचों विधानसभावार नमो वाॅलंटियर कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर जिला देहात संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष जालम सिह भाटी, जिला महामंत्री ष्याम पंचारिया मौजूद थे।
भाजपा मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बीकानेर देहात भाजपा की आयोेजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को अल्पकालीन विस्तारक (नमो वॉलंटियर) द्वारा विधानसभा क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी व पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष जालम सिह भाटी ने अपने उदबोधन में कहाॅ की बूथ अध्यक्ष व उस बूथ पर रहने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शक्ति केन्द्र में 10 दिन तक प्रवास करने की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति एवं पेज प्रमुख प्रपत्र भरकर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
6 अप्रैल को भाजपा मनाएगी कमल संकल्प उत्सव
जिला महामंत्री ष्याम पंचारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को ‘कमल संकल्प उत्सव’ मनाने का निश्चय किया है। इस दिवस बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का झंडा लगाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महामंत्री महेष मूण्ड,जिला उपाध्यक्ष सवाई सिंह तंवर,कुंभनाथ सिद्व,नवरत्न घिंटाला,विस्तारक षिवप्रताप सिह,विरेन्द्र सिह,सुखविन्द्र कुमार,मण्डल अध्यक्ष तोलाराम कुकणा,हरीराम विष्नोई,जितेन्द्र सैनी,पवन उपाध्याय,सुरेन्द्र चुरा,गौरीषंकर माली,फतेह सिंह जागिड,आईदान पारीक,भागीरथ मेघवाल,मूलचन्द इन्दौरिया,प्रिषु स्वामी,श्रवण सिंह,मलकित सिंह,रणजीत मेघवाल,श्रवण सारस्वत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...