Type Here to Get Search Results !

ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के रजिस्ट्रेशन पोर्टल का शुभारम्भ हुआ




Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information


✍️   

ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के रजिस्ट्रेशन पोर्टल का शुभारम्भ हुआ, 23 जून से होंगे राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलम्पिक खेल 


 25-अप्रैल-2023, 

जयपुर, 25 अप्रेल। आगामी 23 जून से प्रदेश भर में राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ होगा। खेल राज्य मंत्री  अशोक चांदना ने मंगलवार को यहां शासन सचिवालय में ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के रजिस्ट्रेशन के लिए वेब पोर्टल का शुभारम्भ किया। https://rajolympic.rajasthan.gov.in/ पर जाकर ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। 

 राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए आज से ही सामूहिक तथा व्यक्तिगत श्रेणियों में पंजीकरण कराया जा सकेगा। 


 चांदना ने बताया कि पिछले वर्ष ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के लिए 40 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया था जबकि इस वर्ष शहरी एवं ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के लिए 130 करोड़ का बजट रखा गया है। अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) को इन खेलों का समापन होगा।

 शहरी ओलम्पिक खेलों में तीन स्तरों पर एवं ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में चार स्तरों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


  शहरी ओलम्पिक के लिए गत दिनों हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान लगभग 9.50 लाख लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया था। शहरी ओलम्पिक के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पुनः शुरु की जाएगी। 


उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों की नर्सरी है जिससे प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो रहा है। 


खेल विभाग के शासन सचिव  नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि इस वर्ष दोनों प्रतियोगिताओं में 7-7 प्रकार के खेल आयोजित होंगे। 

ये हैं खेल 

राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों में कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक एवं बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग), एथलेटिक्स (100 मी. 200 मी. एवं 400 मी.) (बालक एवं बालिका वर्ग), फुटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग) एवं बास्केटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग) खेलों की स्पर्द्धाएं होंगी।
 
इसी प्रकार राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक एवं बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग), रस्साकस्सी (बालिका वर्ग), फुटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग) एवं शूटिंग वॉलीबॉल (बालक वर्ग) खेलों की स्पर्द्धाएं होंगी। उन्होंने बताया कि https://rajolympic.rajasthan.gov.in/ पर जाकर ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। 


 


औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर 
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999 

🌞:








Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies