Type Here to Get Search Results !

बैंककर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन, 30-31जनवरी को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल करेंगे






*खबरों में...*🌐



🖍️बैंककर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन, 30-31जनवरी को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल करेंगे

-


-






औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999









--


... खबर 👇नीचे पढ़ें...


















--






-

बैंककर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन, 30-31जनवरी को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल करेंगे

बीकानेर 
देश के सभी बैंकों के कर्मचारी अधिकारी संगठनों के संयुक्त संगठन यू एफ बी यू के आहवान पर 30 31 जनवरी को दो दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल को लेकर आज भारतीय स्टेट बैंक पी.पी. ब्रांच बीकानेर के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया।

दिनांक 24 जनवरी 2023 को केन्द्रीय श्रम आयुक्त मुम्बई में भारतीय बैंक संघ और यू.एफ.बी.यू. के साथ समझौता वार्ता हेतु बैठक बुलाई गई जो बिना किसी नतीजे के स्थगित हो गई। आगामी वार्ता 27 जनवरी को मुम्बई में रखी गई। 
27 जनवरी 2023 को भारतीय स्टेट बैंक पी.पी. ब्रांच बीकानेर के युनियन कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 02 बजे रखी गई है। जिसमें यू.एफ.बी.यू. के प्रतिनिधि प्रेस को संबोधित करेंगे।

देश के ग्यारह लाख बैंक कर्मियों में आईबीए. एवं केन्द्र सरकार की टालमटोल नीतियों को मध्य नजर रखते हुए बैंक कर्मियों मे काफी आक्रोश है। बीकानेर में बैंककर्मियों ने आज के प्रदर्शन में आक्रोश जताते हुए अपनी मांगो को लेकर जबरदस्त नारेबाजी की।

आज की सभा को यूएफबीयू के संयोजक वाई.के. शर्मा (योगी), एस.बी.आई. से एम.एम.एल. पुरोहित, मृत्युंजय प्रकाश, मुकेश शर्मा एवं पी.एन.बी. से चन्द्रकांत व्यास, बैंक ऑफ बडौदा से रामदेव राठौड़ (उपसंयोजक) ने संबोधित किया।

30 व 31 जनवरी 2023 की हड़ताल की मुख्य मांगे निम्न प्रकार है
बैंकों में 5 कार्यदिवसीय सप्ताह लागू किया जाना,
पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन अपडेट किया जाना, 
11 वे द्विपक्षीय समझौते के बचे हुए मुद्दों का यथा शीघ्र निपटाया जाना, 
बेहतर ग्राहक सेवा के लिए तमाम श्रेणियों में नई पर्याप्त भर्ती किया जाना, 
नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करना तथा 
12 वे वेतन समझौते की प्रक्रिया को प्रारम्भ करना। 

बीकानेर मंे स्थानीय कार्यक्रम 
हड़ताल के पहले दिन 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे एस.बी.आई. पब्लिक पार्क के आगे से रैली शुरू होकर जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन सभा आयोजित की की जायेगी और मानव श्रृंखला का आयोजन किया जायेगा।

हड़ताल के दूसरे दिन 31 जनवरी को प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित कर्मचारी मैदान पर धरना दिया जायेगा।
  
 आज के प्रदर्शन में जे.पी. वर्मा, रमन कुमार ठाकुर, प्रशांत नायक, नवीन सैनी, छोटूलाल चांवरिया, अनिल मखेजा, ममता (पीएनबी) सहित लगभग 200 बैंक कर्मचारियों ने भाग लेकर आक्रोश जताया।
-


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies