Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
🌞:
औरों से हटकर सबसे मिलकर
✍️
आशीष पुरोहित को साहित्य अकादेमी का युवा पुरस्कार 27 को मिलेगा
बीकानेर।
युवा कवि व आलोचक आशीष पुरोहित को साहित्य अकादेमी का युवा सहित्य पुरस्कार 27 दिसंबर को नई दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम सभागार में अर्पित किया जाएगा। पिछले दिनों राजस्थानी भाषा के युवा पुरस्कार के लिए आशीष पुरोहित की काव्य कृति 'अैनांण का चयन हुआ था। आशीष के साथ ही 23 अन्य भारतीय भाषाओं के युवा रचनाकारों को भी 50-50 हजार रुपए की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
अकादेमी के सचिव के.श्रीनिवासराव ने बताया कि शाम पांच बजे प्रारंभ होने वाले इस समारोह की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध लेखिका ममता कालिया होंगी। अध्यक्षता अकादेमी के अध्यक्ष डॉ.चंद्रप्रकाश कंबार करेंगे। कार्यक्रम के अगले दिन 28 दिसंबर को साहित्य अकादेमी सभागार में राइटर्स मीट का आयोजन होगा, जिसमें आशीष पुरोहित अपनी रचना-प्रक्रिया और लेखन से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...