✳️✴️🔆
*खबरों में बीकानेर*
✍️
जन आक्रोश रैली का पोस्टर विमोचन
चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार कुशासन के खिलाफ निकाली जाने वाली जन आक्रोश रैली का पोस्टर विमोचन किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक विधानसभा पर एक रथ तैयार कर 1 दिसंबर से 14 दिसंबर तक जन आक्रोश रैली बीकानेर शहर की गली गली में निकाली जाएगी।
जिला संयोजक भगवान सिंह मेड़तिया एवं विधानसभा संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने मिलकर पूर्व विधानसभा में सभी पांच मंडल शिवबाड़ी मंडल, रानी बाजार मंडल, जूनागढ़ मंडल, गंगा शहर मंडल, लालगंढ मंडल से निकलने वाली रैली का रूट चार्ट तैयार कर लिया है।
साथ ही प्रतिदिन रैली में दिवस प्रमुख की नियुक्ति कर ली गई है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...