खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर

✍️
*सीएमएचओ ने अक्कासर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण*
बीकानेर,1 नवंबर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मोहम्मद अबरार पंवार ने मंगलवार को अक्कासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों के प्रति अधिक सतर्कता रखते हुए मलेरिया और डेंगू जैसे रोगों की जांचें बढ़ाई जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सभी परिवारों को पंजीकृत करवाने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी, आईपीडी, दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने साफ-सफाई, चिकित्सकीय स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के सभी कार्मिक समय पर आएं तथा ड्यूटी समय में कार्यालय में उपस्थित रहें। इस दौरान ब्लॉक सीएमओ डॉ. सुनील जैन,स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी माधुरी चौधरी मौजूद रहे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...