Type Here to Get Search Results !

डॉ. विशाखा बिस्सा मुंबई में सम्मानित



✳️डॉ. विशाखा बिस्सा मुंबई में सम्मानित✴️🔆













*खबरों में बीकानेर*

✍️

डॉ. विशाखा बिस्सा मुंबई में सम्मानित 

हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान
समारोह मुंबई में संपन्न

शनिवार, 26 नवंबर 2022 को 'मुंबई प्रेस क्लब' में हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय सम्मान समारोह' संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए 31 गणमान्य व्यक्तियों को क्रमशः साहित्य भूषण, शिक्षा भूषण, समाज सेवा भूषण, कला भूषण तथा हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तानी प्रचार सभा के मानद सचिव श्री फिरोज पैच, आमंत्रित अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता डॉ. रोहित राज, भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त सैनिक कमोडोर बिमन मिस्त्री, संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय, सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. वागीश सारस्वत तथा श्री संजीव निगम उपस्थित थे।

 संस्था द्वारा बीकानेर मूल की वर्तमान जयपुर निवासी डॉ. विशाखा बिस्सा को "साहित्य भूषण सम्मान" से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा 26/11 हमले में शहीद जवानों तथा मारे गए बेगुनाह नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष श्री जितेंद्र तिवारी ने किया।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies