खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर

✍️
*रविवार को छत्तरगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे आपदा प्रबंधन मंत्री*
बीकानेर, 22 अक्तूबर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल रविवार प्रातः 507 हेड छत्तरगढ़ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा ग्राम तख्तपुरा में गणेशाराम झोरड़ के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद छत्तरगढ़ के आईजीएनपी के रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। श्री मेघवाल दोपहर 3.30 बजे राजकीय महाविद्यालय छत्तरगढ़ के भवन का शिलान्यास करेंगे। चक 2 एडब्ल्यूएम में रामप्रताप और सहीराम के पुत्रों की आकस्मिक मृत्यु पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद आईजीएनपी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। सायं 7.30 बजे मोतीगढ़ आएंगे और इस्लाहे मुशायरा कांफ्रेंस में भाग लेने के पश्चात रात्रि 10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...