खबरों में बीकानेर
👇
महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया गरबा डांडिया उत्सव
औरों से हटकर सबसे मिलकर
महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया गरबा डांडिया उत्सव
बीकानेर
महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र में विद्यार्थियों ने डांडिया पर धूम मचाई। वे धूमधाम से गरबा डांडिया उत्सव मना रहे थे। प्रशिक्षण केंद्र द्वारा सजाया गया टाउन हॉल में मंच पर कई कलाओं की प्रतिभाओं ने अपने हुनर का परचम फहराया।
आयोजक निर्देशिका रेशमा वर्मा ने बताया कि पिछले केवल 6 दिन के अंदर हुई विद्यार्थियों की तैयारी रंग लाई। हर वर्ग की महिलाओं छोटी बच्चियों ने खूब धमाल मचाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शक्ति रूप कन्या का महिला हुनर द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व निर्णायक भार्गव आई केयर सेंटर से डॉक्टर नीलम भार्गव ने अपनी विशेष भूमिका निभाई ।
इनके अलावा वाइब्रेट डांस एकेडमी से सुरेंद्र राठौड़,एडवोकेट सुहानी मैडम निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका में रहे।कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रुप में प्रौढ़ समिति चेयर पर्सन अविनाश भार्गव की कृषि विश्वविद्यालय प्रोफेसर और प्रौढ़ समिति अध्यक्ष डॉ दीपाली धवन मैडम तथा कृषि विश्वविद्यालय से डॉ विमला मैडम तथा इवेंट प्लानर मनीष ने कार्यक्रम का मान सम्मान बढ़ाया।
जोधपुर से आए मारवाड़ी मनुहार के ऑनर तथा जयपुर से आई डॉक्टर पूनम भास्कर ने भी कार्यक्रम में शिरकत कीी।
सभी अतिथियों ने अपने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति का हौसला बढ़ाया। सभी प्रतिभागियों को रेशमा वर्मा द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे गायन ग्रुप नृत्य डुएट नृत्य आदि के प्रतिभागियों को महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र की ओर से प्रथम द्वितीय आने वाले विनर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सभी मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों और निर्णायक मंडल का रेशमा वर्मा द्वारा स्वागत करने के पश्चात मोमेंटो प्रदान किए तथा सम्मान किया गया और कार्यक्रम के अंत में वर्मा ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...