खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
महात्मा गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन प्रेरणास्त्रोत - गहलोत
बीकानेर 2 अक्टूबर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी जी की प्रतिमा स्थल गंगाशहर में स्मरण सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
विचार गोष्ठी अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी के यशपाल गहलोत ने दोनों ही महापुरुषों स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का अहिंसा के मार्ग का आज पूरा विश्व अनुसरण कर रहा है।। लाल बहादुर शास्त्री देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होंने जय जवान और जय किसान का नारा देते हुए हरित क्रांति की तरफ कदम उठाए। इन दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी प्रेरणास्पद है खासतौर से युवाओ को इनके जीवन को पढ़कर देश सेवा के लिए खुद को तैयार करना चाहिए
पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ
प्रवक्ता नितिन वत्सस ने भी स्वरांजलि अर्पित की।
अंत मे सभी उपस्थित जनो ने जय जगत जय जगत और "वैष्णव जन ते तैने कहिये, रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा मे वरिष्ठ कांग्रेसी आदुराम भाटी, सोहन चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ब्लॉक अध्यक्ष मगन पनेचा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास, दिलीप बांठिया,हजारी देवड़ा, संजय आचार्य, सचिव मनोज चौधरी, जयदीप सिंह जावा, एजाज पठान, बिसनाराम सियाग,प्रदेश आईटी सेल संयोजक विक्रम स्वामी,पार्षद नंदकिशोर गहलोत, प्रदेश महिला सचिव प्रियंका गहलोत, देहात महिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, शबनम पठान, गोवर्धन मीणा, शांतिलाल सेठिया, कैलाश ओझा, अनिल शर्मा, मिलन गहलोत,कैलाश गहलोत, धनसुख आचार्य, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...