खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर

✍️
बीकानेर : 6% पार्षद निगम राजनीति की सीमा छलांग विधानसभा मैदान में कर रहे जोर आजमाइश
निगम राजनीति में अपना खास स्थान रखने वाले निर्दलीय पार्षद मनोज विश्नोई सहित पांच पार्षद जल्द ही आप या रालोपा का झंड़ा थाम सकते है
बीकानेर
दीपावली पर बीकानेर नगर निगम के 80 वार्ड प्रतिनिधियों की नई रोशनी में करीब 6% पार्षदों की दीपमाला रालोपा और आप पार्टी के दामन में जगमग करती दिखाई देने लगी है। लेकिन यह मरीचिका है या निकट भविष्य में यथार्थ के रूप में सामने आएगी, यह तो आने वाला कल ही बता सकेगा। किंतु राजनीतिक हलकों में इस दीपावली पर यह चर्चा जोरों पर है कि बीकानेर नगर निगम के एक प्रमुख निर्दलीय पार्षद के साथ चार अन्य पार्षद और बीकानेर क्षेत्र के दो से 4 के बीच में प्रमुख जनप्रतिनिधि आप अथवा रालोपा में शामिल होने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।
इधर
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने तैयारियों शुरू कर दी है। वहीं रालोपा व आप भी जोर शोर से तैयारी कर रही है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में इन दोनों ही पार्टियों द्वारा भाजपा-कांग्रेस का गणित बिगाडऩे की संभावना जताई जा रही है।
उधर बीकानेर में भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। जानकारी मिली है कि नगर निगम राजनीति में अपना खास स्थान रखने वाले निर्दलीय पार्षद मनोज विश्नोई सहित पांच पार्षद जल्द ही आप या रालोपा का झंड़ा थाम सकते है और वे बीकानेर की किसी एक विधानसभा से अपने दावेदारी जता सकते है। विश्वस्त सूत्र बताते है कि इनमें पार्षद विश्नोई के साथ एक भाजपा,एक कांग्रेस व दो निर्दलीय पार्षद,नोखा के एक सरपंच और एक जोधपुर से सरपंच भी उस पार्टी को ज्वाइन कर सकते है। विश्नोई ने विगत दिनों जयपुर में बैठक कर पार्टी ज्वाइनिंग की रूपरेखा भी बना ली है।
बताया जा रहा है कि दीपावली के बाद कभी भी वे अपनी साथियों के साथ नई पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते है। हालांकि विश्नोई ने अभी तक ये पत्ते नहीं खोले है कि उनके साथ कौनसे पार्षद अपनी पार्टी छोड़ेगें। किन्तु यह तय माना जा रहा है कि निगम में पांच पार्षद जल्द ही अपनी पार्टी छोड़ बड़ा धमाका करने वाले है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...