खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर

✍️
करोड़ों दान करने में महिलाएं भी कम नहीं, शिव नादर तो रोजाना 3 करोड़ का दान करते हैं
शिव ने किया प्रतिदिन तीन करोड़ का दान
मुंबई । सूचना प्रौद्योगिकी
(आइटी) कंपनी एचसीएल के संस्थापक
शिव नादर 1,161 करोड़ रुपये के
वार्षिक दान के साथ देश के सबसे बड़े
परोपकारी बनकर उभरे हैं। एडलगिव
हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 के
मुताबिक नादर प्रतिदिन तीन करोड़ रुपये
दान करते हैं। आइटी कंपनी विप्रो के 77
वर्षीय अजीम प्रेमजी पिछले दो वर्षों से
लगातार शीर्ष स्थान पर रहने के बाद इस
साल दूसरे स्थान पर खिसक गए। उन्होंने
484 करोड़ रुपये का वार्षिक दान दिया।
सूची में छह महिलाएं भी शामिल
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति
गौतम अदाणी इस सूची में सातवें स्थान
पर हैं। उन्होंने पूरे वर्ष में 190 करोड़
रुपये दान किए हैं। इस साल सूची में 19
नए नाम जोड़े गए हैं और उन्होंने कुल
832 करोड़ रुपये का दान दिया। इस
साल की सूची में छह महिलाएं भी
शामिल हैं। सूची के मुताबिक भारत में
कुल 15 व्यक्तियों ने 100 करोड़ रुपये
से अधिक का वार्षिक दान दिया। वहीं
20 व्यक्तियों ने 50 करोड़ रुपये से
अधिक का दान दिया। 43 व्यक्तियों ने
20 करोड़ रुपये से अधिक का दान
दिया।
इन्होंने दान किए
213 करोड़ रुपये
लार्सन एंड टुब्रो के समूह
चेयरमैन 80 वर्षीय एएम नाइक ने 142
करोड़ रुपये का दान दिया और वह देश
के सबसे उदार पेशेवर प्रबंधक हैं। जेरोधा
के नितिन कामत और निखिल कामत ने
अपने दान को 300 प्रतिशत बढ़ाकर
100 करोड़ रुपये कर दिया। माइंडट्री के
सह-संस्थापक सुब्रतो बागची और
एनएस पार्थसारथी शीर्ष 10 दानदाताओं
में शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक ने 213
करोड़ रुपये दान दिए।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...