खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
RPSC : 11 अक्टूबर को होंगे सहायक आचार्य होम साइंस फूड न्यूट्रिशन-2020 के साक्षात्कार
जयपुर, 29 सितम्बर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा होम साइंस फूड न्यूट्रिशन ( कॉलेज शिक्षा विभाग) - 2020 के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 11 अक्टूबर को आयोजित किये जाएंगे।
आयोग के सचिव एचएल अटल ने बताया कि साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर तय समय पर अपलोड किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने विस्तृत आवेदन पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे साक्षात्कार के समय विस्तृत आवेदन पत्र दो प्रतियों में समस्त प्रमाण दृ पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रुप से प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किये जा सकते हैं।
अटल ने बताया कि साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थीयों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति साथ में लाना अनिवार्य है। इनके अभाव में अभ्यथियों को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभ्यथियों को राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित भी करनी होगी।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...