खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
जीवन विज्ञान दिवस मनाया
बीकानेर 27 सितंबर 2022
गंगा शहर में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत द्वितीय दिवस को जीवन विज्ञान दिवस के रूप में मुनि जितेंद्र कुमार जी के सानिध्य में बोथरा गर्ल्स कॉलेज में सुबह 9:00 बजे नमस्कार महामंत्र के शुभारंभ के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं उपासिका श्रीमती संतोष जी बोथरा ने जीवन कैसे जिए एक फूल फल एवं जज के उदाहरण के साथ इसे समझाया।
मुनि सुधांशु कुमार ने बताया हर प्राणी के जीवन में कठिनाइयां होती है लेकिन उन कठिनाइयों के बीच से विश्वास के साथ समाधान को खोजते हुए समस्या का निवारण करना ही जीवन विज्ञान है
आचार्य महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि जितेंद्र कुमार जी ने निज पर शासन फिर अनुशासन के महत्व को समझाते हुए बताया गुस्सा झूठ व नशा मुक्त जीवन जीना ही जीवन विज्ञान है।
सुमन छाजेड़ ने आभार ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ की रेनु बाफना ने किया।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...