खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
दुर्घटना में घायलों से मिलने विधायक बिश्नोई सहित जनप्रतिनिधि पहुंचे पीबीएम
बीकानेर
सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलने विधायक बिहारीलाल विश्नोई पीबीएम अस्पताल पहुंचे ।उन्होंने बताया कि
दावा गांव के निवासी बस में रामदेवरा व झुंझाला दर्शन कर वापस आते समय नागौर के आठियासन गांव के पास बस और ट्रक में भीषण टक्कर में दुर्घटना के शिकार हो गए । जिसमे एक ही परिवार के दो व्यक्ति व एक बच्ची की मृत्यु बहुत दुःखद है, इस दुर्घटना में 34 जने घायल है ।
गंभीर घायल दो जनों को जयपुर व 7 जनों को बीकानेर रेफर किया गया है ।
अभी राजकीय JLN चिकित्सालय नागौर पहुंचकर सड़क हादसे में घायल लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और घायलों से कुशलक्षेम पूछी एवं परिजनों से मुलाकात की ।
इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों से मिलकर घायलों के ईलाज के सम्बंध में चर्चा की ।
बीकानेर जिला कलेक्टर से दूरभाष पर बात कर घटना के संबंध में अवगत करवाया एवं बीकानेर रेफर किये 7 घायलों के त्वरित उचित इलाज हेतु कहा ।
इस दौरान घायलो की कुशलक्षेम पूछने व इलाज की जानकारी लेने मुझसे कुछ समय पहले नागौर सांसद श्री हनुमान जी बेनीवाल व नागौर जिला कलेक्टर JLN अस्पताल पहुंचे । पीएमओ महेश जी पंवार, उपखंड अधिकारी से वार्ता करके मृतको के परिजनों को 6 लाख व घायलों को पचास-पचास हजार का मुआवजा देने की बात हुई ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान दे और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे । सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूँ ।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...