खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
खुला मंच रूप ले रहा ओपन थिएटर का, लालगढ़ में मंचित हो रही रामलीला
बीकानेर
नेताजी सुभाष कला मंडल के तत्वावधान में लालगढ़ बीकानेर में रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
आज की रामलीला में दशरथ दरबार, रामजन्म, ताड़का वध, जनक दरबार व सीता स्वयंबर आदि के दृश्य प्रमुखता से मंचित किए गए।
रामलीला में दिन प्रतिदिन दर्शकों की संख्या बढती जा रही है। रेलवे सांस्कृतिक मंच पर मंचित की जा रही रामलीला का यह 27 वर्ष है। इस रामलीला में हिन्दू-मुस्लिम एकता प्रेम और सौहार्द का परिचय मिलता है। ज्ञातव्य रहे कि रामलीला का निर्देशन हमारे वरिष्ठ कलाकार मोहसिन खान कर रहे हैं। रामलीला में रामपुरा, सुभाषपुरा, इन्द्रा कॉलानी, मुक्ताप्रसाद नगर व गंगाशहर के कलाकार भाग ले रहे हैं। दर्शकगण भी दूरस्थ कॉलोनियाँ और बस्तियों से आ रहे हैं। इस प्रकार लुप्त होती जा रही पारसी थियेटर की ओपन मंच कला एवं भारतीय संस्कृति को जीवन्त रखने का प्रयास किया जा रहा है।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...