Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

शिवानन्द आश्रम में शिव का अभिषेक



खबरों में बीकानेर





औरों से हटकर सबसे मिलकर


👇




🙏



✍️


शिवानन्द आश्रम में शिव का अभिषेक

      बीकानेर 29 जुलाई | दिव्य जीवन संघ, शिवानन्द आश्रम सादुलगंज में भगवान शिव का नित्य सायं अभिषेक पूजन श्रावण मास में हो रहा है | ट्रस्टी महेंद्रकुमार गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालु जोड़े नित्य प्रति अभिषेक एवं पूजन कर रहे हैं | भोलेनाथ को रिझाने आज मनीष गुप्ता एवं सीमा गुप्ता ने पूर्ण श्रद्धा एवं विधि-विधान से शिवजी का अभिषेक किया |

      दिव्य जीवन संघ के ट्रस्टी किशोर कथूरिया ने बताया कि अमित पुरोहित एवं इनके सहयोगियों द्वारा रुद्राष्टाध्यायी पाठ के साथ विधिवत पूजन-अर्चन करवाया जाता है | मन्दिर परिसर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण द्रुत गति से हो रहा है | माह की प्रत्येक अमावस्या को आत्म संतुष्टि हेतु नि:शुल्क यज्ञ करवाया जाता है और देश में खुशहाली एवं अमन चैन हेतु प्रति शनिवार को सामूहिक सुन्दरकाण्ड का पाठ होता है | 



























Post a Comment

0 Comments