खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
👇
🙏
✍️
कोरोना फिर गुर्राने लगा, 13 जिले जकड़े
जयपुर । राजस्थान में फिलहाल रोजाना औसतन 5484 टेस्ट किए जा रहे हैं। पिछले हफ्ते पॉजिटिविटी रेट 4.35 फीसदी तक
पहुंच गई। राजस्थान में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। प्रदेश के 33 में से 13 ऐसे जिले हैं, जहां ने पॉजिटिव बढ़े हैं। यहां पिछले 7 दिन
से औसत पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ऊपर है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 252 केस मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट
के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 6195 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इसमें से 252 पॉजिटिव निकले यानी हर 25वां सैंपल पॉजिटिव निकला है। गुरुवार को पॉजिटिविटी
रेट 4 फीसदी से ऊपर रही। सबसे ज्यादा 80 केस जयपुर जिले में मिले। इसके अलावा जोधपुर में 28, भीलवाड़ा, अलवर में 15-15,
उदयपुर 14, चूरू, दौसा में 12-12, डूंगरपुर, राजसमंद में 8-8, सीकर, जैसलमेर में 7-7, अजमेर, जालोर में 6-6, सिरोही, चित्तौडग़ढ़,
बांसवाड़ा में 5-5, झालावाड़, कोटा, टोंक में 4-4, हनुमानगढ़, गंगानगर में 2-2 और धौलपुर, नागौर, प्रतापगढ़ में एक-एक केस मिला है।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...