खबरों में बीकानेर...
✍🏻एक घंटे तक कीर्ति स्तंभ पर खड़ा रहा बुलडोजर, मंदिर की दीवार पर भड़ास निकाल लौटना पड़ा, नहीं चला निगम का जोर
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
एक घंटे तक कीर्ति स्तंभ पर खड़ा रहा बुलडोजर, मंदिर की दीवार पर भड़ास निकाल लौटना पड़ा, नहीं चला निगम का जोर,
बीकानेर
कीर्ति स्तंभ क्षेत्र निवासी गुरुवार की सुबह काम धंधे पर जाने के लिए घरों से निकले तो चौराहे पर पहुंचते ही उन्हें कुतूहल हुआ। वजह थी वहां मौजूद बुलडोजर। लोगों ने निगम कार्यालय और मिडियाकर्मियों को फोन कर जानकारी लेनी चाही। नगर निगम कर्मी वजह कुछ बता नहीं रहे थे। पूछताछ के बावजूद किसी ने कोई जानकारी नहीं दी कि यहां बुलडोजर क्यों और किसके लिए खड़ा है। मौजूद लोगों की कानाफूसी से जानकारी मिली कि करीब 11 /11:30 बजे अधिकारी यहां खुद आएंगे और इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही होगी। करीब 1 घंटे तक कीर्ति स्तंभ पर खड़ा बुलडोजर लोगों की चर्चा का केंद्र बना रहा। इस बीच पार्षद सहित जन प्रतिनिधि और जागरूक लोगों ने निगम सूत्रों से जानकारी जुटाई और फिर बिना किसी सूचना-नोटिस के हो रही कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि मौके पर आयुक्त/अधिकारी भी पहुंचे लेकिन लोगों के भारी विरोध को देखते हुए वह जल्द ही लौट भी गए। और ऐसा तब हुआ जबकि एक ही दिन पूर्व के घटनाक्रम से जुड़ी खबरें और सोशल मीडिया की पोस्ट्स राज्य भर में वायरल होती रही है।
आनन फानन में तोड़ डाली मंदिर की दीवार, विरोध होता देख लौटे उल्टे पांव
बीकानेर। नगर निगम में आयुक्त व पार्षदों की बीच समन्वय बनने की बजाय बिगड़ता ही जा रहा है। जहां बुधवार शाम को कांग्रेसी पार्षद व आयुक्त के बीच जमकर कहासुनी के बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया और एफआईआर तक दर्ज हुई। वहीं गुरूवार सुबह आयुक्त वार्ड 52 स्थित कीर्ति स्तंभ पर अतिक्रमण तोडऩे पहुंंचे तो विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यहां स्थित एक मंदिर की दीवार को ढहा दिया। इस दौरान मोहल्लेवासियों का विरोध देख आयुक्त को उल्टे पांव लौटना पड़ा। इस पर पार्षद का आरोप है कि आयुक्त द्वेषतापूर्ण कार्यवाही पर उतर आएं है। महेंद्र ने बताया के आयुक्त के साथ कल नाले की सफाई को लेकर उनकी बहस हुई थी। आज बिना किसी नोटिस दिए हुए क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। पार्षद ने कहा कि सरकार ने निगम में एक गुंडा अधिकारी लगा दिया है। जो अपने ईगो के चलते अतिक्रमण की आड़ में तोडफ़ोड़ की कार्यवाही कर रहा है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...