खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
यूआईटी के खिलाफ प्रदर्शन किया
बीकानेर - राजीव नगर हरिजन बस्ती, गोरखनगर, प्रताप बस्ती, करमिसर के लोगो ने आज नाजायज तरीके से तोड़े गए पटे शुदा मकानों के लिए यूआईटी के खिलाफ प्रदर्शन किया।और जमकर नारे बाजी की बाद में जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौंपा व ज्ञापन में सही जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की व आगे की कार्रवाई पर रोक की मांग की।किसान नेता रामगोपाल बिश्नोई ने कहा कि यूआईटी प्रशासन बिना पूर्व सूचना के बिना पक्ष सुने भूमाफियाओं की तरह छुट्टी के दिन नाजायज तरीके से मकानों को तोड़ा जा रहा है।जो यूआईटी की नादिरशाही है।अगर शीघ्र ही ऐसी अवैध कारवाही पर रोक नहीं लगाई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।नारायण हरि लेगा ने कहा गरीबों के आशियाने उजाड़कर गरीबों को बेघर कर दिया।महेंद्र भादू,पूर्व पार्षद पोकरराम सारण,रामदयाल गोयल,जोगेंद्र जोईया,दुर्गाराम वाल्मीकि,राजाराम लेगा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने हिसा लिया। व कारवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...