खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
केईएम रोड : एक दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख
बीकानेर। केईएम रोड पर एक दुकान में लगी आग से सामान जलकर खाक हो गया। इलाका शहर के कोटगेट थानान्तर्गत है जहां एक घर में स्थित दुकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि केईएम रोड स्थित गणपति प्लाजा में कृष्ण भार्गव के अपने घर के नीचे बनी दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते दुकान में रखी महत्वपूर्ण फाइलें, दो प्रिन्टर,चश्में की मशीनें, दो लेपटॉप सहित रखे हुए नकद रुपए जल गये। आग की लपटों को देख आस पास के दुकानदारों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाना शुरू किया। जिसमें उन्हें सफलता तो मिली। लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर कर राख हो गया। घटना की इत्तिला पर तीन अग्निशमन गाडियां भी मौके पर पहुंची। उससे पहले ही आसपास के लोगों ने आग को बुझा दिया था। फिलहाल पुलिस ने मौका मुआयना किया है और दुकान संचालक से आग के कारण हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।
गणपति प्लाजा बना पार्किग स्थल
उधर, केईएम रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिये नो पार्किंग जोन लागू किया है। जिसके चलते गणपति प्लासा इन दिनों वाहन चालकों के लिये पार्किग स्थल बना हुआ है। इस वजह से यहां आग लगने की घटना के चलते अग्निशमन वाहन अंदर नहीं आ सकता। देखने में आया है कि साल में एक से दो आग लगने की घटनाएं यहां होती है और इस समस्या से दमकलकर्मियों को भी दो दो हाथ करना पड़ता है। पार्किग स्थल के अभाव में यहां कभी कोई बड़ा हादसा होने की स्थिति में बाहर निकलने में भी खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। लोगों का कहना है कि निगम अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था जैसे काम तो कर रहा है। लेकिन ऐसे प्लाजाओं में पर्याप्त व्यवस्थाएं है कि नहीं इस ओर किसीका कोई ध्यान नहीं है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...