खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
खरनाड़ा : डॉ बीआर अम्बेडकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 जून को
बीकानेर। खरनाड़ा मौहल्ला विकास समिति की ओर से डॉ बीआर अम्बेडकर क्रिकेट प्रतियोगिता के 28वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। आयोजनकर्ता विनेश मेघवाल ने बताया की प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 जून को रेलवे ग्राउंड में होगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को खरनाड़ा मौहल्ले में विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर राजेन्द्र पन्नू ने बताया की प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले सकेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता की टाई 7 जून को निकाली जाएगी। मनोज श्रीदेव ने बताया की प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11000 तथा उप विजेता टीम को 7100 रूपए नगद पुरस्कार एंव ट्रॉफी दी जाएगी।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...