खबरों में बीकानेर...
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 नृसिंह गिरी जी महाराज की बरसी मनाई
महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 नृसिंह गिरी जी महाराज की बरसी पर दम्मानियो की बगीची में धूमधाम से मनाई गई।
बीकानेर 25 जून
नृसिंह गिरी जी महाराज की बरसी पर शनिवार को जुगल किशोर ओझा( पुजारी बाबा) के सान्निध्य में जोगवत परिवार जे बुलाकिदास जी व्यास,विजय व्यास,अजय व्यास,संजय व्यास,महेश व्यास के परिवार द्वारा शिव अभिषेक किया गया।तत पश्चात नृसिंह गिरी जी महाराज के तैल चित्र वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा शिवबाड़ी महंत विमर्शानंद गिरी महाराज एवं सागर पीठ के श्रीधर जी महाराज सहित अनेक संतो द्वारा तैल चित्र का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार किया गया।
इस विशाल आयोजन में विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित,प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेशचन्द्र उपाध्याय,संस्थापक सदस्य नंदकिशोर गालरिया,देशनोक मण्डल अध्यक्ष कैलाशचन्द्र उपाध्याय,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हेमंत शर्मा,युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित,अरविंद व्यास उर्फ राजा,प्रदेश कोषाध्यक्ष धनसुख सारस्वत, ऐडवोकेट भवानी जाजड़ा,जगदीश शर्मा,गोपीराम जोशी,अशोक थानवी,विष्णु व्यास,ज्योतिषाचार्य भेरूरतन बोहरा, डॉ जयशंकर गहलोत,शक्तिरतन रंगा, किसन ओझा(घण्टी),नवरतन व्यास,पप्पू पुलिस, पूना महाराज,राजेश चुरा सहित समाज के गणमान्य मौजूद रहे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...