खबरों में बीकानेर...
✍🏻योग किया, तम्बाकू एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
योग किया, तम्बाकू एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई
सूर्य की पहली किरण के साथ शहरवासियों ने किया संगीतमय योगाभ्यास
‘‘हर घर योग पहुंचाने का लिया संकल्प’’
बीकानेर।
महर्षि पतंजलि योग संस्थान की ओर से रविवार को गजनेर रोड़ स्थित जवाहर पार्क में सूर्य की पहली किरण के साथ ही योग गुरू दीपक शर्मा के नेतृृत्व में शहरवासी ऊँ शब्द की पावन ध्वनि के साथ संगीतमय योगाभ्यास करते हुए नजर आए। योग गुरू दीपक शर्मा ने बताया कि आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व चल रहे योग महोत्सव के दौरान इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘‘मानवता के लिए योग’’ के तहत हर घर योग पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। योग शिक्षक शुभम ऐरी एवं गोविंद ओझा ने बताया कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं निजी संस्थाओं द्वारा शहर के पार्कों, भवनों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में योग शिविर एवं आरोग्य सभाओं के माध्यम से युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी वर्गों को योग से जोड़ा जाएगा।
डॉ. अमित पुरोहित ने शिविर में तम्बाकू एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि तम्बाकू घर, परिवार और समाज के लिए घातक है और खासकर युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि युवा तम्बाकू का सेवन करने से एक-दूसरे को रोकें। योग गुरू शर्मा ने कहा कि हर घर योग पहुंचाने के लिए महर्षि पतंजलि योग संस्थान द्वारा योग शिक्षकों की एक विशेष टीम तैयार की जा रही है जो आने वाले समय में विभिन्न स्थानों पर योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाएंगे। इस मौके पर योग संचालक नन्दलाल शर्मा, कन्हैयालाल सुथार, गणपतराम, प्रहलाद चौधरी, राजकुमारी शर्मा, अनिल व्यास, रविप्रकाश, भंवरी देवी, आशीष, मुस्कान शर्मा, कीर्ति, पारूल जुल्हा, रमेश स्वामी, संजय बारूपाल, विनित प्रजापत उपस्थित रहें।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...