खबरों में बीकानेर...
✍🏻पौराणिक विद्या महाजनी-बाणिका व पहाडा के सिद्धहस्त 'मारजाओं ' का रमक झमक करेगा अभिनन्दन
👉
💘
📷
पौराणिक विद्या महाजनी-बाणिका व पहाडा के सिद्धहस्त 'मारजाओं ' का रमक झमक करेगा अभिनन्दन।
बीकानेर।
नगर स्थापना दिवस के उपलक्ष पर बीकानेर की पुरातन शिक्षा प्रणाली के सिद्ध हस्त शिक्षकों 'मारजाओं' का रमक झमक अभिनन्दन करेगा।
रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा 'भैरु' ने बताया कि बीकानेर की रियासत काल में मुडिया लिपि में महाजनी पद्धति ही राज काज में बही खातों में सर्वाधिक प्रयोग होता था। उस समय जो लिपि होती उसमें 'बाणिका' में लिखा जाता था, गणित पढ़ाई में 1 से 40 और सवाया,डेढा,पूणा,उठा व ढुंचा यानि 1.25, 1.50, 1.45 के पहाड़े भी होते थे और इनकी मालणी होती थी जिसकी भाषा लय ताल से सीखने में आसानी होती थी। महाजनी में पढ़ाने वाले शिक्षक जिसे मारजा कहा जाता । उनसे पढ़े शिष्य गणित में शिद्ध हस्त होते,कम्यूटर व केल्कुलेटर के बटन दबाने तक के समय मे वे पहाड़े द्वारा बड़े से बड़ा हिसाब कर लेते। ओझा ने बताया कि शहर के गंगाशाही बही पट्टा बाणिका में ही लिखा हूआ है जिसका हिंदी अनुवादन करने वाले चंद लोग ही बचे है। बीकानेर शहर में उन दिनों कि स्कूल जिसे 'पौषवाळ' कहा जाता था उनमे पढ़ाने वाले शिक्षक 'मारजा' जिनकी उम्र 85 से 95 के बीच है ऐसे 4 मारजाओं रामदेव आसोपा, बद्रीप्रसाद भोजक,गिरधर लाल सेवग व बृजलाल पुरोहित का बारह गुवाड़ चौक 'रमक झमक' में सोमवार सुबह 10 बजे अभिनन्दन किया जाएगा।
रमक झमक के राधे ओझा ने बताया कि इस अवसर पर रियासतकालीन समय में नगर के शिक्षा स्थल 'पौषवाळ' में अनुशासन व पढ़ाने वाले मारजाओ के प्रति शहर में सम्मान के साथ साथ पहाड़ों का आधुनिक युग में महत्व पर चर्चा की जाएगी। राधे ओझा ने बताया कि इन मारजाओ का सम्मान और उनके अनुभव सुनना निश्चित रूप से शहर के लोगों के लिये महत्वपूर्ण होगा।उनसे पढ़े शिष्य उनके सम्मान को लेकर उत्साहित है।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...