खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की दुर्गा शर्मा को दी श्रद्धांजलि
राजस्थान प्रान्तीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा -बीकानेर द्वारा स्थानीय शिवशक्ति सदन के सेठ प्रेमरतन सेवग सभागार में महासभा की वरिष्ठ कार्यकर्ता व महिला प्रकोष्ठ की पूर्व संयोजिका दुर्गा शर्मा के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर पुष्पांजलि, शब्दांजलि व मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष सत्यदीप शर्मा, महासचिव संजय शर्मा, शा. ब्राह्मण बंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष आर के शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, पुरूषोत्तम सेवक, प्रहलाद दास सेवग, महेन्द्र शर्मा सहित गणगौर समिति की ऋतु शर्मा, विजया शर्मा, शशि, चन्द्र कला, रेखा व अन्य मातृशक्ति उपस्थित थी ।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...