खबरों में बीकानेर...
✍🏻चाइनीज़ मांझा से महिला जख्मी
👉
💘
📷
चाइनीज़ मांझा से महिला जख्मी
बीकानेर। चाइनीज मांझा के कारण आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। बीते दिनों एक दो बच्चों के भी जख्मी होने की जानकारी मिली है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद चाइनीज मांझा बेचने वाले और इसे खरीदने वाले अपने स्वार्थ के आगे दूसरों की तकलीफ को नजरअंदाज करते जा रहे हैं। चाइनीज मांझा के कारण आज एक महिला जख्मी हो गई। चाइनीज मांझे से बैंक ऑफ बड़ौदा स्टेशन रोड ब्रांच की कर्मचारी मोनिका व्यास पत्नी मुरली मनोहर व्यास घायल हो गई। जानकारी के अनुसार मोनिका बैंक की ओर जा रही थी, रास्ते में लाली बाई पार्क के पास मांझे के कारण उसकी दोनों आंखों की पलकें और नाक पर गहरा जख्म हो गया और वह गिर गई। वहां मौजूद मंगल चंद आचार्य, लक्ष्मी नारायण जोशी उर्फ लालजी, राजा सूरदासानी, भागी व्यास ने मोनिका को सेटेलाइट हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार होने के बाद उसे सुराना नर्सिंग होम और व्यास आई हॉस्पिटल में आंखों की पलक के ऊपर और नाक पर टांके लगवाए गए। डॉ. एस. पी व्यास ने बताया आंख की लीड पर चोट काफी गंभीर है।
अभय इंडिया




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...