खबरों में बीकानेर...
✍🏻हनी ट्रैप : पींगें बढ़ाई, अवैध संबंध बनाए, फिर... पैसों की डिमांड शुरू..., अंजाम - खलनायिका गिरफ्तार
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
हनी ट्रैप : पींगें बढ़ाई, अवैध संबंध बनाए, फिर... पैसों की डिमांड शुरू..., अंजाम - खलनायिका गिरफ्तार
पहले प्रेम जाल, फिर अवैध संबंध, फिर हनी ट्रैप का खेल, पकड़ी गई शातिर महिला
दौसा। इन दिनों हनी ट्रैप के केस प्रदेश में बढ़ते जा रहे हैं। पहले प्रेम जाल में फंसाती हैं। उसके बाद अवैध संबंध स्थापित करती हैं। इसके बाद
पैसों की डिमांड शुरू हो जाती है और लाखों रुपये ऐंठ लिए जाते हैं। ऐसा ही मामला दौसा में सामने आया है। राजेंद्र सैनी नामक व्यक्ति से दौसा शहर के रामकुंड इलाके में रहने वाली अनीता उर्फ चुन्नी सैनी ने दोस्ती की। पिछले 1
वर्ष से दोनों की दोस्ती थी। मगर, जैसे ही आरोपी महिला और पीडि़त व्यक्ति के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हुए तो पैसों की डिमांड शुरू हो गई और बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। पिछले 10 माह में
आरोपी ने पीडि़त व्यक्ति से 1.25 लाख रुपये ऐंठ लिए। अनीता ने 24 मई को भी राजेंद्र से 50 हजार रुपये की डिमांड की थी। पीडि़त ने मामले की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने 50 हजार रुपये लेते हुए अनिता को गिरतार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से एक स्कूटी और मोबाइल भी जब्त किया है। एसपी राजकुमार गुप्ता ने डीएसपी कालूराम मीणा के सुपरविजन व एसएचओ लाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का
गठन किया। इस टीम में एएसआई मिश्रीलाल, हेड कॉन्स्टेबल के केशव चंद, कॉन्स्टेबल नागपाल, शिवचरण, निर्मला शामिल थे। इस टीम ने ही हनी ट्रैप का खेल खेलने वाली महिला को गिरफ्तार किया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...