खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
रात को एकराय लोगों ने की तोडफ़ोड़, मारपीट व महिलाओं से छेड़छाड़
2
जेठ ने विवाहिता को बनाया अपनी हवस का शिकार
बीकानेर ।
जिले के गजनेर थाना में मामला दर्ज हुआ है। जिसमें नौ नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ रात को ढाणी में जबरन घुसकर तोडफ़ोड़, मारपीट व महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वारदात 27 मई की रात को चक आरडी 837 बताई जाती है। इस आशय की रिपोर्ट पीडि़त पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई है। मामले की जांच कर रहे श्रीकोलायत सीओ अरविन्द ने बताया कि आरोप है कि 27 मई की देर रात को आरोपी एकराय होकर उसकी आरडी 837 स्थित ढाणी में घुस आए और उसकी पुत्रवधू व पोतियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया है कि आरोापियों ने उनके बाल पकडकऱ घसीटा तथा उसकी पुत्रवधू के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की। आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसकी ढाणी में बने झोपड़ो, टयूबवैल व ट्रेक्टर के साथ जमकर तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी समुद्र सिंह, करणी सिंह, सतनाम सिंह, कालू सिंह, शिशपाल सिंह, पदम सिंह, बलकार सिंह, प्रकट सिंह व 15-20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
2
जेठ ने विवाहिता को बनाया अपनी हवस का शिकार
दहेज की सताई पीडि़त विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ छत्तरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। उसकी शादी कुछ साल पहले हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज को लेकर उसको प्रताडि़त करने लगे। ऐसे में वह परिवार में पूरी तरह से बहिष्कृत हो गई। ऐसे में जेठ ने इसका फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। यह मामला 27 मार्च 27 अप्रैल के बीच का बताया जाता है। आरोप है कि ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपियों ने उसको मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और उसका स्त्रीधन भी हड़प लिया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...