खबरों में बीकानेर...
✍🏻भीषण गर्मी में आजाद नगरवासी झेल रहे पेयजल की किल्लत, टंकी बनवाई जाए
👉
💘
📷
भीषण गर्मी में आजाद नगरवासी झेल रहे पेयजल की किल्लत, टंकी बनवाई जाए
भीषण गर्मी के इस दौर में जयपुर रोड हल्दीराम प्याऊ के पास स्थित आजाद नगर सहित विभिन्न कॉलोनियों में पानी की भारी किल्लत है। 2 दिन में एक बार पानी आता है हवह भी 10 से 15 मिनट बूंद बूंद करके। जिससे एक मटका भी नहीं भर पाता। आजाद नगर के रविंद्र भटनागर ने बताया कि पानी की यह किल्लत पिछले 2 सप्ताह से लगातार बनी हुई है। पानी का टैंकर मंगवाने पर भी खारा पानी मिल रहा है। बच्चों तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इससे बुरा असर पड़ रहा है। निवासियों ने जलदाय विभाग से अनुरोध किया है कि क्षेत्र में *कम से कम एक से डेढ़ घंटा 2 दिन में पानी उपलब्ध करवाया जाए*। इस क्षेत्र में नवीन कॉलोनियां विकसित होती जा रही है। जिससे आबादी बढ़ रही है। यहां पानी की उच्च क्षमता वाली एक भी टंकी नहीं है । मांग है कि यहां पानी की टंकी भी बनवाई जाए।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...