खबरों में बीकानेर...
✍🏻कुल्हाड़ी से वार कर 70 साल के पति ने 65 साल की पत्नी को मार दिया, चरित्र पर था शक
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
कुल्हाड़ी से वार कर 70 साल के पति ने 65 साल की पत्नी को मार दिया, चरित्र पर था शक
65 साल की पत्नी के चरित्र पर शक, पति
ने उतारा मौत के घाट
फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में एक 70 साल के पति को 65 साल की पत्नी
के चरित्र पर शक था, जब पत्नी कहीं जाती तो शक के चलते वह भी उसके साथ जाता था। इसी के कारण पति-पत्नी में आए दिन विवाद
और मारपीट होती रहती थी, लेकिन इस पर मामला शांत नहीं हुआ और इस बार तो पति ने सारी सीमाएं लांघ दी और बुधवार को देर रात
वह हैवान बन बैठा। पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। घटना
फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में सरवल गांव का रहने वाला शिवबरन विश्वकर्मा और पत्नी
ललिता देवी, बेटे ब-लू के साथ रहते थे। बुधवार की रात करीब आठ बजे शिवबरन खाना खाकर
घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। वहीं, बगल में चारपाई पर उसकी पत्नी भी सो रही थी। रात को जब पत्नी गहरी नींद में सो गई, तब मौका
मिलते ही सोते समय सिर और गले पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिया। वार इतना घातक था कि पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...