खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
हज यात्रियों की फ्लाइट दिल्ली से जाएगी, ऐसे होगा जिलेवार हज ट्रेनिंग व टिकाकरण कैम्प प्रोग्राम
बीकानेर में 6 जून को
*राजस्थान हज कमेटी ने जारी किया जिलेवार हज ट्रेनिंग व टिकाकरण कैम्प
केम्प का आयोजन 1 जून से शुरू
R.T.P.C.R. टेस्ट दिल्ली मे रिपोर्टिंग पाइंट पर होगा । हज यात्रियों को दिल्ली 60 घंटे पहले पहुचना ज़रूरी होगा ।
जयपुर व दोसा जिले का कैम्म 5 जून को हज हाउस करबला मे लगेगा।
राजस्थान स्टेट हज कमेंटी के अध्य्क्ष अमीन कागज़ी ने बताया है कि राजस्थान के हज यात्रियों के हज ट्रेनिंग व टीकाकरण कैम्प 1 जून से शुरू हो जाएंगे ओर 6 जून को सम्पूर्ण कर लिये जायेंगे उन्होंने बताया कि कैम्म की शुरुआत नागोर से कि जायेगी ।
अन्य जिलों में इस तरह होंगे कैम्म।
1 जून 2022 को नागौर ।
2 जून 2022 को कोटा/ बूंदी /बारां/ झालावाड़ /बाड़मेर/ मकराना ।
4 जून 2022 को अजमेर /भीलवाड़ा/ झुंझुनू /धौलपुर /भरतपुर/ जोधपुर ।
5 जून 2022 को जयपुर दौसा/ सीकर /चितोडगढ़ /प्रतापगढ़ /उदयपुर /राजसमंद /बांसवाड़ा/ डूंगरपुर /सवाई माधोपुर /करोली/ टोंक /अलवर /जैसलमेर ।
6 जून 2022 चूरू /हनुमानगढ़/ श्रीगंगानगर /जालोर /सिरोही/ बीकानेर /पाली ।
राजस्थान स्टेट हज कमेटी के सीनियर मेंम्बर हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया है की राजस्थान हज कमेटी ने सेंटर हज कमेटी मुम्बई से गुजारिश की थी कि राजस्थान के हज यात्रियों को हमारे द्वारा जिलेवार लगाए जाने वाले ट्रेनिंग कैम्प व टीकाकरण केम्प में ही बैगेज उपलब्ध कराए जाए ।इस लिए अब सभी हज यात्रियों को हज ट्रेनिंग कैम्म मे ही हज कमेटी के द्वारा हर हज यात्री को दो बैग दिये जायेंगे जिस का हज यात्रियों को कोई भुगतान नहीं करना है ।
राजस्थान स्टेट हज कमेटी के सिनियर मेम्बर हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि हज यात्रियों की फ्लाइट दिल्ली से जाएगी। हज कमेटी ऑफ इण्डिया की गाईड लाईन के अनुसार RTPCR टेस्ट 48 घण्टे पहले किया जाएगा ।इस लिये सभी हज यात्रियों को फ्लाइट तारीख के समय से 60 घंटे पहले दिल्ली रिपोर्टिंग पाइंट पर पहुंचना जरूरी होगा ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...