खबरों में बीकानेर...
✍🏻स्व. रामलाल भादू की प्रथम पुण्यतिथि पर बढ़ चढ़ कर हुआ रक्तदान
151 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
स्व. रामलाल भादू की प्रथम पुण्यतिथि पर बढ़ चढ़ कर हुआ रक्तदान 151 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ द्वारा बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. रामलाल भादू की प्रथम पुण्य तिथि पर विशाल रक्तदान शिविर व पुष्पांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया | रक्तदान शिविर का शुभारंभ सहायक औषधि नियंत्रक बीकानेर सुभाष मुटनेजा, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल संरक्षक परिषद अध्यक्ष अनंतवीर जैन, रावतसर प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल सिहाग, रामदयाल भादू व जगदीश चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया | राजस्थान के ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दी | जिला दवा विक्रेता संघ के चेयरमेन महावीर पुरोहित व आर.आर.बी. फार्मेसी कोलेज के प्रिंसिपल दिनेश भादू ने बताया कि 151 रक्तवीरों ने रक्तदान किया | दवा व्यवसाइयों में स्व. भादू की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला और सेंकडों दवा व्यवसायी रक्तदान करने के लिए बढ़ चढ़ कर आगे आए | जिला दवा विक्रेता संघ सचिव सचिन गुप्ता ने बताया कि केमिस्ट व्यवसाइयों द्वारा हमेशा से सामाजिक सरोकारों के कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जाता रहा है | स्व. रामलाल भादू स्वयं सामाजिक कार्यों में सदेव अग्रणी श्रेणी में खड़े रहते थे कोरोना काल में भी दवा व्यवसाइयों द्वारा स्व. भादू के मार्गदर्शन हेतु कार्य किये जाते रहे थे और दवा विक्रेता संघ स्व. भादू द्वारा शुरू किये गये सामाजिक सरोकारों के कार्यों को आगे भी जारी रखा जाएगा जिसके लिए सभी केमिस्ट संकल्पबद्ध है | इस अवसर पर ड्रग कंट्रोल अधिकारी चंद्रकांत शर्मा, जितेन्द्र बोथरा, शेखर चौधरी, फार्मासिस्ट जागृति संस्थान, राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत जिला शाखा बीकानेर, दवा विक्रेता संघ कोषाध्यक्ष मुरली अग्रवाल, सहसचिव नीरज तिवारी, श्याम जोशी, कंपनी मामलात सचिव सुशील आचार्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निरंजन, आनंद सारस्वत, सुंदरलाल चौधरी सहित अनेक फार्मासिस्ट उपस्थित हुए |
भादू ने सदैव कैमिस्टों एवं फार्मेसिस्टों के हितों का रखा ध्यान- अजय फाटक
बीकानेर। बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष,राजस्थान फार्मेसी कौंसिल, जयपुर के पूर्व निर्वाचित सदस्य एवं जाट धर्मशाला के ट्रस्टी सदस्य रहे रामलाल भादू की प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्पाजंली एवं रक्तदान शिविर शुक्रवार को जिला उद्योग संघ कार्यालय में आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ ड्रग कंट्रोलर राजस्थान अजय फाटक एवं राज. स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर के उप कुलसचिव डॉ. राजेश यादव ने रामलाल भादू के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ एवं आर आर बी फार्मेसी कॉलेज की ओर से आयोजित इस शिविर में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तकतक 151 युनिट रक्त का संग्रहण पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ के महासचिव सचिन गुप्ता ने बताया कि शिविर में सुबह से ही रक्तदान करने वालों का तांता लगा रहा, शिविर में केमिस्ट एवं फार्मेसिस्ट सहित युवाओं ने तथा मातृशक्ति ने भी रक्तदान कर यह संदेश दिया कि जीवन अनमोल है और रक्त देकर किसी की जान बचाई जा सकती है , इसलिए हमें यह कार्य सहज भाव से करना चाहिए। शिविर आरंभ से पूर्व सहायक औषधी नियंत्रक सुभाष मुटनेजा, प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल सियाग, व्यापार उद्योग मंडल के संरक्षक अनंतवीर जैन, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पच्चीसिया, बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ की गर्वनिंग बॉडी के चेयरमेन रहे महावीर पुरोहित व अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने स्वर्गीय भादू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत कराया!
शिविर का उद्घाटन वर्चुअल तरीके से अजय फाटक ने किया एवं महावीर पुरोहित ने उपस्थितजन को स्वर्गीय भादू की समाजसेवा, कैमिस्टों एवं फार्मेसिटों के हित में किए गए संघर्ष के संस्मरणों को साझा किया। आर आर बी फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल दिनेश भादू ने आगंतुकों सहित रक्तदान एवं पुष्पाजंली कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने वालों का आभार माना एवं प्रतिभागियों को स्मृति के रूप में प्रशस्ती पत्र देकर सम्मान किया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...