खबरों में बीकानेर...
✍🏻बीकानेर : medical college से आज शाम 7:00 बजे collectorate तक कैंडल मार्च,
👉डॉ.अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण में न्याय हो - समस्त चिकित्सक संगठन 👇
💘
📷
बीकानेर : medical college से आज शाम 7:00 बजे collectorate तक कैंडल मार्च, डॉ.अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण में न्याय हो - समस्त चिकित्सक संगठन
बीकानेर
समस्त चिकित्सक संघठन बीकानेर के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम 7 बजे कैंडल मार्च किया जाएगा। इसमें बीकानेर के समस्त संघठनों के सदस्य प्रतिनिधि शामिल होंगे।
कैंडल मार्च मेडिकल कॉलेज से शुरू होगा और कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगा। डॉक्टरों का कहना है कि बिना जांच के धारा 302 में मुकदमा दर्ज करने और निराधार आरोप लगाने से आहत लालसोट की महिला चिकित्सक डॉ.अर्चना शर्मा की आत्महत्या से पूरा चिकित्सक समुदाय स्तब्ध है। समस्त संगठनों द्वारा इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
संगठनों द्वारा डॉक्टर्स का आह्वान किया गया है कि सभी चिकित्सक साथी से 7 बजे अपने स्टाफ और फैमिली के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर में एकत्र हों। वहां से सामूहिक रूप से collectorate तक कैंडल मार्च करेंगे तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी जाएगी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...