खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग की मीमांसा की
बीकानेर। श्री वीर हनुमान वाटिका मंदिर समिति , डुप्लेक्स कॉलोनी, शास्त्री नगर में आयोजित की जा रही संगीतमय श्रीमद् भगवत कथा के सातवें दिन श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कथावाचक अरुण कृष्ण व्यास महराज ने कहा कि महारास में पांच अध्याय है। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण है। जो भी ठाकुरजी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुकमणी विवाह आदि प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया गया। श्री वीर हनुमान मंदिर वाटिका समिति सचिव छाया गुप्ता ने बताया कि कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण रुकमणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। भागवत कथा के कथा स्थल पर रूकमणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रीकृष्ण रुकमणी की वरमाला पर जमकर फूलों की बरसात हुई। सचिव छाया गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को कथा की पूर्णाहुति होगी!




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...