खबरों में बीकानेर...
✍🏻आज से बिजली कटौती का (शिड्यूल) सितम
👉
💘
📷
आज से बिजली कटौती का (शिड्यूल) सितम
जयपुर/बीकानेर। राजस्थान में बिजली संकट गहरा गया है। संभाग से जिलों मुख्यालयों तक बिजली कटौती का फैसला किया है। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक के बाद गुरुवार से बिजली कटौती का फैसला किया है। संभाग मुख्यालयों पर एक घंटे, जिला मुख्यालयों पर दो घंटे बिजली कटौती होगी। जयपुर में सुबह 7 से 8 बजे तक और बीकानेर सहित बाकी संभाग मुख्यालयों पर सुबह 8 से 9 बजे तक पावर कट रहेगा। नगरपालिका क्षेत्रों और कस्बों में तीन घंटे कटौती होगी। कस्बों में सुबह 6 से 9 बजे तक बिजली कटौती होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल शेड्यूल के हिसाब से कटौती जारी रहेगी। इंडस्ट्रियल कनेक्शन को शाम 6 से रात 10 बजे तक लोड क्षमता की केवल 50 फीसदी बिजली दी जाएगी।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...