खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
उसे ही कह रहे तुम जिंदा नहीं
वह कह रही - पेंशन दो, सिस्टम बता रहा मृत हो !!!
विधवा को मृत बताकर पेंशन बंद कर दी
झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक विधवा महिला को मृत बताकर उसको सरकार से मिलने वाली विधवा पेशन बंद कर दी गयी है। खुद को जिंदा साबित करने के लिये वह विधवा महिला सरकारी कार्यालयों में कई दिनो से चक्कर काट रही है। मगर अभी तक उसको पेंशन मिलना शुरू नहीं हो पाया है। जिले के बगड़ कस्बे के वार्ड 12 की रहने वाली विधवा
महिला अंगूरी देवी खटीक ने बताया कि जून 2021 के बाद उसको मिलने वाली पेंशन बंद हो गई। वह सबसे पहले नगर पालिका बगड़ में गई। जहां उसे बताया कि आपको हमारे रेकॉर्ड में मृत दिखा रखा है। इसलिए पेंशन बंद हो गयी है। इसके बाद उसने कई बार नगर पालिका के चक्कर लगाए। संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत की। ई मित्र पर जाकर भी कार्रवाई करवायी। तब जाकर बगड़ नगर पालिका वालों ने कहा कि हमने हमारा रेकॉर्ड सही कर दिया। अब आगे की कार्रवाई झुंझुनूं एसडीएम करेंगे। अनारी देवी ने बताया कि वह तीन बार एसडीएम के दफ्तर आकर अपनी पीड़ बता चुकी है। लेकिन यहां कार्रवाई करना तो दूर की
बात सही तरीके से उसकी पीड़ा सुनी भी नहीं जा रही है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...