खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
*ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी शनिवार को बीकानेर में*
*विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत*
बीकानेर, 29 अप्रैल। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी शनिवार प्रातः 6 बजे राजकीय वाहन से जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। श्री भाटी शनिवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में रेडक्रॉस सोसायटी एवं फोरेन्सिक विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। ऊर्जा मंत्री शनिवार को प्रातः 11 बजे से 6 बजे तक श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र एवं बीकानेर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगें।
श्री भाटी रविवार को प्रातः 11.15 बजे बज्जू स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे बज्जू स्थित 132 केवी जीएसएस में ट्रांसफॉर्मर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से सांय 7 बजे तक श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र एवं बीकानेर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगें तथा रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...