खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
एक लाख से अधिक पेनल्टी - किराया वसूला : स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान
उ.प.रे.,बीकानेर
*बीकानेर मंडल पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक,बीकानेर द्वारा सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान*
बीकानेर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने हेतु लगातार स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर के निर्देश पर बीकानेर मंडल पर दिनांक 28.04.2022 को श्रीमती सीमा बिश्नोई, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर ने बीकानेर को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 11 स्टाफ के साथ बीकानेर स्टेशन व ट्रेनों तथा बीकानेर-भिवानी- हनुमानगढ- सूरतगढ़- खण्डों में सघन टिकट अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 241 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 137210 /- राजस्व वसूला गया I
बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने, सफाई को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उ.प.रे.,बीकानेर
दिनांक - 29.04.2022




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...